छःरि पालित यात्री संघ 19 दिसंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवम्बर

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 नवम्बर। जैनाचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सान्निध्य में मेड़ता तीर्थ से ओस्तरा तीर्थ तक निकलने वाले पासं-पासं वंदामि छःरि पालित यात्री संघ मेडता के फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ से ओस्तरा तीर्थ तक 19 दिसम्बर को निकलेगा। संघ में बीकानेर के अनेक श्रावक-श्राविकाएं हिस्सा लेने के लिए जिनेश्वर युवक परिषद के कार्यालय में नियमित आवेदन कर रहे है। जनेश्वर युवक परिषद के कार्यालय गोगागेट के बाहर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवम्बर रखी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ ने बताया कि छःरि पालित संघ के लाभार्थी बीकानेर के रस रसना एवं रस मधुर परिवार है। संचालक श्री जिनेश्वर युवक परिषद व निमंत्रण मंगल कल्याण परिवार, बीकानेर को बनाया गया है। मुसरफ ने बताया कि छःरि पालित संघ यात्रियों की स्वीकृति एवं आवश्यक जानकारी के लिए दस सदस्यी टीम का गठन किया गया है। टीम में श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संरक्षक पवन पारख, नरेन्द्र मुसरफ मन्नु, मंत्री मनीष नाहटा, अभय बांठिया, महावीर नाहटा, अंकित गुलगुलिया, मनीष बोथरा, मालचंद बेगानी, राहुल कोचर को शामिल किया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

यात्री संघ को स्वीकृति मिलने पर यात्री संघ को 18 दिसम्बर को सुबह आठ बजे मेड़ता तीर्थ पहुंचना होगा। संघ यात्री जो बीकानेर से मेड़ता तीर्थ जाना चाहे वो 17 दिसम्बर को दोपहर पदो बजे तक हुंचना होगा। आवेदन पत्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा तथा एक फोटो अतिरिक्त यात्री का नाम लिखकर शामिल करना होगा। यात्री संघ के लिए आराधक की आयु 6 से 65 वर्ष की मर्यादा रखी गई है। संघ यात्रियों को अपनी नियमित दवाइयां व आवश्यकतानुसर कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री को ले जाना होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *