एसजेपीएस -करियर गाइड सेमिनार से युवाओं को मिली सही दिशा

एसजेपीएस -करियर गाइड सेमिनार से युवाओं को मिली सही दिशा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 20 नवम्बर। आधुनिक शिक्षा नीति के आधार पर युवाओं को रोजगार के सही अवसरों की दिशा में प्रेरित करने और तकनीकी एवं सामाजिक स्तर पर उन्हें तैयार करने के उद्देश्य से श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘स्टूडेंट करियर गाइड’ सेमिनार का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस सेमिनार में प्रख्यात करियर गाइड काउंसलर मोहन तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए न केवल नियमित शिक्षा बल्कि उच्च तकनीकी ज्ञान का भी सही उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया। तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा चुनने और विभिन्न संभावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रूपश्री सिपानी ने सेमिनार के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से मोहन तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती गुंजन शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक किया गया |

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *