अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस- जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस- जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • प्रतिभावान दिव्यांग जनों का सम्मान अनुकरणीय- विधायक व्यास

बीकानेर, 3 दिसम्बर। अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति भी समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। ये सर्वांगीण रूप से आगे बढ़ें तथा समाज के विकास में इनका भी योगदान हो, यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं और कार्यक्रम देश के लिए मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों का सम्मान दूसरों को प्रेरित करने वाला है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि अनेक दिव्यांग जनों ने शारीरिक प्रतिकूलताओं के बावजूद सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह इनकी प्रबल इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान करना प्रेरणास्पद है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक श्यामसुंदर स्वामी, राष्ट्रीय रेप्लिका कलाकार कृष्णकांत व्यास, सौर ऊर्जा चेतना एवं विज्ञान शोध संस्थान तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सूचना सहायक अशोक कुमार शर्मा को पुरस्कार दिया गया। इन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

इस दौरान सेवा संस्थान और कीन महाविद्यालय (विशेष विद्यालय) के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य, जिला क्षय रोग निराकरण अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी और सहायक आचार्य सुनीता मोहित बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ अरविंद आचार्य ने किया।

इस दौरान दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर के प्रबंधक जेठाराम, स्पेशल एजुकेटर अनिल, जिला समाज कल्याण अधिकारी नंदकिशोर राजपुरोहित, अनुराधा पारीक, लक्ष्मी रावत, गुंजन तंवर सहित विशेष शिक्षक मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *