बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 69 वे परिनिर्वाण दिवस पर शहर व देहात कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 69 वे परिनिर्वाण दिवस पर शहर व देहात कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 06 दिसम्बर। अम्बेडकर मूर्ति सर्किल पर बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के 69 वे परिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की संयुक्त अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि सभा को सम्बोधित करते हुये यशपाल गहलोत ने कहा कि हम जहां भी रहें हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहें। बाबा साहब के आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करते रहें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बिशनाराम सियाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान के जनक और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब व उनके आदर्श और विचार युगों-युगों तक हमें न्याय की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।पीसीसी महासचिव जियाउर्रहमान ने कहा कि राष्ट्र के महानायक बाबा साहेब ने भारत को समता-समानता बन्धुत्व की भावना व शिक्षा दी। विशिष्ट अतिथि गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि समतामूलक समाज का उनका सपना, उनकी अमूल्य शिक्षाएँ, और संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। शहर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शहर प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस कार्यक्रम को अम्बाराम इणखिया,सुषमा बारूपाल, इकबाल मालवान,शहजाद भुट्टो,बजरंग छींपा, लेखराम धतरवाल, नीरु चौधरी,रामदेव मेघवाल, अशोक प्रेमी, रविदास बोध, तोलाराम सियाग, सुरेश अम्बेडकर,जितेंद्र नायक आदि ने भी सम्बोधित किया।देहात प्रवक्ता पूनमचंद भाम्भू ने बताया कि कार्यक्रम में शिवप्रकाश सारस्वत,श्रीकृष्ण गोदारा,जाकिर हुसैन,लालचन्द मेघवाल, जोगेन्द्र जोईया,सोहनलाल, एड शिवलाल जाट, प्रेमरतन जोशी, पट्टू, मनोज चौधरी,सीपी तिवाड़ी, गोरधन चौहान आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *