17 साल की लड़की ने अपने गले-पेट पर मारा चाकू

17 साल की लड़की ने अपने गले-पेट पर मारा चाकू
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • घर पर दादी थी, अचानक खुद पर किया हमला, NEET की तैयारी कर रही है

खाजूवाला , 6 दिसम्बर। 17 साल की एक लड़की ने चाकू उठाया और अचानक खुद पर हमला कर दिया। उसने पहले अपने पेट पर कट लगाया, इसके बाद खुद का गला काट लिया। उस वक्त घर में सिर्फ दादी थी। यह देख दादी सकते में आ गई। वह चिल्लाई हुई मदद के लिए घर से निकली। लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना शुक्रवार दोपहर को बीकानेर के खाजूवाला थाना से 4 किलोमीटर दूर एक घर में हुई। लड़की नीट की तैयारी कर रही है। खाजूवाला पुलिस थाने के एएसआई सुरेश यादव ने दैनिक भास्कर को बताया- शुक्रवार दोपहर में खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की घर में घायल हालत में मिली। उसके पेट पर 4 इंच का कट था, जबकि गले पर 3 इंच का कट लगा हुआ था।

pop ronak

उसकी दादी ने चिल्लाते हुए घर से निकली और मोहल्ले के लोगों को बुलाया। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो लड़की लहूलुहान हालत में मिली। उसका गला चाकू से कटा हुआ था। उसके पेट पर भी चाकू से कट लगा था। मोहल्ले वाले ही उसे उठाकर एक कार में लेकर खाजूवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

लड़की के चाचा ने बताया- लड़की की हालत खतरे से बाहर है। पीबीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था, इसके बाद भी ऐसा कदम क्यों उठाया? ये अभी पता नहीं चल पाया है। उसका स्वास्थ्य सही होने पर ही इस बारे में जानकारी ली जाएगी। लड़की घर पर रहकर ही नीट की तैयारी कर रही है।

वारदात से पहले पिता को फोन किया था

लड़की ने खुद का गला काटने से पहले पिता को फोन किया था। मजदूरी का काम करने वाले पिता ने उसे बताया कि आधे घंटे में घर आ जाएंगे। वो घर पहुंचते, उससे पहले घटना हो चुकी थी। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *