शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा गौ सेवा

शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा गौ सेवा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 16 दिसम्बर। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा पिंजरा प्रोल स्थित गौ शाला में अनवरत सेवा कार्य जारी है, इसी क्रम में आज शाला के करूणा क्लब के सदस्यों ने मलमास के प्रथम दिवस पर आंधी, लुल्ली, लंगड़ी गायों को लापसी खिला कर गौ माता की सेवा की। इससे पूर्व विद्यालय की करुणा क्लब टीम जिसमें खुशबू गोदारा,मानवी सोलंकी, शैली सोलंकी, हर्षिता सोलंकी, साक्षी गोदारा, अंजलि जाट, योगिता सोलंकी, शंकर सोलंकी, राजपाल गोदारा, मनीष गोदारा, गोपाल टाक द्वारा विद्यालय परिसर से पिंजरा प्रौल तक रैली निकाली। इस अवसर पर 50 किलोग्राम लापसी का वितरण विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने बताया कि इस गौ सेवा कार्य में शाला सचिव रमेश कुमार मोदी और शाला प्रधान हनुमान छींपा, अध्यापिका सीमा पुरोहित भी उपस्थित रहें। विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा समाप्त होने के पश्चात करूणा क्लब के सदस्यों ने रैली में सक्रिय सहभागिता निभाई । इस अवसर पर करूणा क्लब के प्रभारी सौरभ बजाज ने विद्यार्थियों को गायों के महत्व को समझाया और शाला सचिव रमेश कुमार मोदी ने विद्यार्थियों को जीव दया ,करूणा, शाकाहार के प्रति प्रेरक संदेश देते हुए गौ माता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शाला प्रधान हनुमान छींपा ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के सेवा कार्य को करने हेतु विद्यालय की करुणा क्लब टीम को धन्यवाद दिया। गौ शाला में उपस्थित पशु चिकित्सक डॉ मूलचंद प्रजापत ने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अनेकों बार गौशाला में गायों को लापसी वितरण करने, जीव दया हेतु जागरूकता लाने और सेवा कार्य करने के लिए करूणा क्लब टीम व शाला प्रशासन और करूणा क्लब के प्रभारी सौरभ बजाज को धन्यवाद दिया। शाला समिति के सचिव रमेश कुमार मोदी ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों तथा अभिभावकों को इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता हेतु धन्यवाद दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *