बीकानेर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, चोरों ने घर की तिजोरी से उड़ाए सोने के जेवर और डेढ़ लाख नकदी

बीकानेर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, चोरों ने घर की तिजोरी से उड़ाए सोने के जेवर और डेढ़ लाख नकदी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 अक्टूबर । जिले के नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की तिजोरी का ताला तोड़कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी उमेश कुमार सोनी (निवासी कुम्हारों के हनुमानजी मंदिर के पीछे, नत्थूसर बास, वार्ड नंबर 22, नयाशहर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे अपने परिवार सहित साले की मौत होने पर उनके घर गए हुए थे। इसी दौरान 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच किसी अज्ञात चोर ने उनके मकान को सूना पाकर ताले तोड़ दिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चोर घर के अंदर रखी तिजोरी से करीब 55 ग्राम सोने के जेवर (जिसमें जड़ाऊ हार, कानका, रखड़ी, तारा सेट और नाक का लोंग शामिल हैं) तथा करीब 1500 ग्राम (डेढ़ किलो) चांदी के सामान (पायल, बर्तन आदि) के साथ-साथ 1,50000 रुपये (एक लाख पचास हजार रुपये) नकद चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 331(3), 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

adv change on 24 oct 2026