शिक्षामंत्री दिलावर उद्योग संघ में आर्ट गैलरी देख अभिभूत हुए शिक्षामंत्री

शिक्षामंत्री दिलावर उद्योग संघ में आर्ट गैलरी देख अभिभूत हुए शिक्षामंत्री
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 22 दिसम्बर। बीकानेर दौरे पर आए शिक्षामंत्री मदन दिलावर श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा से शिष्टाचार भेंट करने बीकानेर जिला उद्योग संघ पहुंचे । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने शिक्षामंत्री को आर्ट व संविधान गैलेरी का अवलोकन करवाते हुए फ़ोटो प्रदर्शनी में शामिल बीकानेर के उद्योग, कला, साहित्य, भामाशाहों द्वारा बीकानेर के विकास में दिये गए सहयोगों, खेलकूद, तीज त्योहारों से अवगत करवाया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के बीकानेर को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित करने के इस प्रयास को सराहनीय व दूरगामी सोच का परिणाम बताया और कहा कि यह फोटो प्रदर्शनी निश्चय ही आने वाली पीढ़ियों को बीकानेर की लोक संस्कृति, लोक कलाओं, खेलकूद, रीति रिवाजों से अवगत करवाने में सहायक सिद्ध होगी । साथ ही शिक्षामंत्री ने मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा बीकानेर संभाग के मरीजों के हित में बनाए जा रहे मेडिसिन विंग की सराहना करते हुए नर सेवा नारायण सेवा के क्षेत्र में अप्रतिम उदाहरण बताया । तत्पश्चात उपस्थित गणमान्यों द्वारा शिक्षामंत्री का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । इस अवसर पर नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराड़ू, जेडआरयूसीसी सदस्य अनंतवीर जैन, एडवोकेट राजेश लदरेचा, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के सचिव बनवारीलाल शर्मा, युवा उद्यमी पिंटू राठी, पवन पचीसिया आदि उपस्थित हुए ।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *