घांघू के शूटर मैत्रेय ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में किया क्वालीफाई

घांघू के शूटर मैत्रेय ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में किया क्वालीफाई
quicjZaps 15 sept 2025

चूरू\ घांघू, 22 दिसम्बर। घांघू के शूटर कुमार मैत्रेय ने भोपाल की मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग एकेडमी में चल रही 67 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर राईफल शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए यूथ और सब यूथ श्रेणियों में नेशनल क्वालीफाई किया है। इससे पूर्व नवंबर माह में भोपाल और दिल्ली में हुई प्री नेशनल चैंपियनशिप में क्वालीफाई किया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उल्लेखनीय है कि मैत्रेय घांघू सरपंच विमला देवी और पूर्व जीएसएस अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी के पौत्र हैं। मैत्रेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच करणवीर सिंह, अपने पिता कुमार अजय, माँ पूजा को दिया है। चूरू केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9 के विद्यार्थी मैत्रेय फिलहाल चूरू जिला स्टेडियम स्थित चिंकारा शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे हैं। मैत्रेय ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलने और मेडल जीतने का है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और भोपाल में चल रही राईफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में चूरू की चिंकारा शूटिंग रेंज के खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैत्रेय की सफलता पर घांघू के ग्रामीणों, खेलप्रेमियों, शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *