आद्यश्री – महिला प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार कार्यशाला 26 दिस. से

आद्यश्री - महिला प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार कार्यशाला 26 दिस. से
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 24 दिसम्बर। पवन पुरी साउथ में रोट्रेक्ट क्लब ऑफ़ बीकानेर और ब्लु मुन चैरिटेबल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण एवं स्वरोज़गार कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है । 26 से 28 दिसंबर को आयोजित तीन दिवसीय शिविर में मुख्य रूप से मेहंदी ,ज्वैलरी और क्राफ़्ट सिखाया जाएगा । क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है|

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चैरिटेबल स्कूल संस्थापक डॉ.अर्पिता गुप्ता ने कहा
हमारा उद्देश्य स्वरोजगार अपनाकर सामाजिक आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाना है | डॉ. गुप्ता ने बताया कार्यशाला में प्रतिभा उपाध्याय व मेधा कौशिक द्वारा ऑक्सिडाइज, कुंदन, मोतियों के हार,झुमके,मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, एंकलेट, हेयर एक्सेसरीज आदि बनानी सिखाएं जाएगी साथ ही दीपिका सुथार द्वारा मेहंदी मे भारतीय ,अरेबिक , इंडो-अरेबिक ,मोरक्कन, मुघलाई इत्यादि मेहंदी के डिजाइन सिखाए जाएंगे|

pop ronak

क्लब सचिव अनमोल पारेख ने बताया कि इस कार्यशाला मे अगर जो भी बालिकाएं व महिला प्रशिक्षण लेने की इच्छुक है अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है जो नि:शुल्क है और प्रशिक्षण की सभी सामग्री भी क्लब द्वारा दी जाएगी|क्लब सदस्य विनय हर्ष ने कहा कार्यशाला के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे और क्लब द्वारा हर 3 महीने में आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जाएगा| 89469 40980 नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *