मदुरै श्री रामदेवजी मंदिर में 48वें मेला महोत्सव का शुभारंभ

मदुरै श्री रामदेवजी मंदिर में 48वें मेला महोत्सव का शुभारंभ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मदुरै, 14 सितम्बर । मदुरै स्थित श्री रामदेवजी मंदिर में ‘रामदेवजी भवन चेरिटेबल ट्रस्ट ऑफ राजस्थान’ के तत्वावधान में अवतारी लोक देवता श्री रामदेवजी का 48वां वार्षिक मेला महोत्सव 13 सितम्बर 2026 से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हो गया है। नौ दिनों तक चलने वाला यह भव्य धार्मिक आयोजन 21 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगीतमय भजन संध्या और दैनिक कार्यक्रम

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मेला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है।

महिला भजन संध्या: प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात 8:30 बजे तक।पुरुष भजन संध्या: प्रतिदिन रात 9:00 बजे से 11:30 बजे तक।

विख्यात कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुतियां
इस उत्सव के अवसर पर राजस्थान से पधारे प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। प्रमुख कलाकार: मशहूर भजन गायिका रेखा परमार एवं भजन गायक श्री वीरू निहाड़ एंड पार्टी। लोकप्रिय भजन: “अजमल घर अवतार लिया”, “रूणी सा”, “बाबा रामदेव” एवं “मने घोड़लियो मंगवा दो” जैसे प्रसिद्ध भजनों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर है।

समापन अवसर पर अखंड जागरण

महोत्सव के समापन अवसर पर 21 सितम्बर 2026 को रात्रि 9:00 बजे से विशेष भजन संध्या एवं अखंड जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

 

adv change on 24 oct 2026