फल सब्जी मंडी में 7 करोड़ 17 लाख से अधिक राशि के विकास कार्य होंगे- मिढ्ढा

फल सब्जी मंडी में 7 करोड़ 17 लाख से अधिक राशि के विकास कार्य होंगे- मिढ्ढा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 28 दिसम्बर। फल सब्जी मंडी पूगल रोड में 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्य होंगे। बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट और कमीशन एजेंट्स सोसायटी( रजि.) के अध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा ने बताया फल सब्जी मंडी के विकास के लिए राज्य सरकार ने सात करोड सत्रह लाख इक्यावन हजार रुपए स्वीकृत किये है। उन्होंने बताया कि इस राशि से तीन शेड एवं सीसी रोड का निर्माण हो सकेगा। मिढ्ढा ने इस स्वीकृति के लिए राज्य सरकार, अतिरिक्त कलक्टर ( नगर ) (प्रशासक कृषि उपज मंडी समिति बीकानेर) एवं सचिव फल सब्जी मंडी समिति का आभार प्रकट किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने कहा कि इस कार्य के होने से स्थानीय व्यापारियों, किसानों एवं उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। मिढ्ढा ने कहा कि इस राशि के स्वीकृत होने से मंडी में विकास कार्य होगे। विकसित मंडी लगने लगेगी।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *