ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी काम में आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ी

ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी काम में आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 5 अक्टूबर। जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर में आज सुबह ऑफिस खुलते ही कभी इंटरनेट,कभी राज-काज तो कभी वाहन सॉफ्टवेयर बार बार बंद होने की आंख मिचौली चलती रही जिससे ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी काम में आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ी। देर शाम तक परिवहन कार्यालय की यही स्थिति बनी रही।
सूत्रों के अनुसार श्री गंगानगर रोड पर सड़क का काम चल रहा हैं जिससे बार बार इंटरनेट की राज काज साइट में फाल्ट आ जाने से इंटरनेट ठप्प हो जाता हैं,उधर विभाग का वाहन संबंधी सॉफ्टवेयर पीछे मुख्यालय से तकनीकी हाई स्पीड नही होने से बार बार बंद हो जाता हैं।
इस संबंध में बीकानेर सिटीजन एसोशिएशन के एडवोकेट हनुमान शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग राजस्व प्राप्ति में प्रथम हैं, फिर भी तकनीकी रूप में यह विभाग फिसड्डी हैं। जहां अन्य विभागो और बैंको में हाई स्पीड वाले सॉफ्टवेयर हैं,वही परिवहन विभाग में इसकी कमी हैं।
इस संबंध में पिछले सप्ताह बीकानेर पहुंचे मुख्यमंत्री जी को भी बार बार सर्वर डाउन की समस्या से अवगत कराया गया हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *