गंगाशहर कन्या मंडल द्वारा प्ले और प्लेटर कार्निवाल का आयोजन

गंगाशहर कन्या मंडल द्वारा प्ले और प्लेटर कार्निवाल का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 30 दिसम्बर। तेरापंथ कन्या मंडल गंगाशहर द्वाराआज एक मेले प्ले और प्लेटर कार्निवाल का आयोजन किया गया जिसमें शॉपिंग गेम्स फूड और भी बहुत कुछ सम्मिलित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मजिस्ट्रेट सुश्री भानु प्रिया जैन और इनफॉर्मेटिव असिस्टेंट सुश्री चित्रा जैन व अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल सदस्य श्रीमती ममता रांका को बुलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुनिश्री सुमति कुमार जी की मंगल पाठ के साथ ही अतिथि जनों के द्वारा किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी व प्रांजल प्रभा जी व अन्य साधु-साध्वियों का सानिध्य प्राप्त हुआ। भानुप्रिया जैन ने कन्याओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अपनी काबिलियत को पहचानने के लिए कन्या मंडल एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है। श्रीमती ममता रांका ने कहा कि कन्या मंडल को पहली बार इस प्रकार का बड़ा प्रोजेक्ट दिया गया है जिससे कन्याओं को लोगों के साथ डील करने का अनुभव हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्निवल में शॉपिंग वह फूड के लगभग 50 स्टॉल्स लगी और कन्याओं द्वारा गेम्स ज़ोन मे कई प्रकार के आकर्षक खेल खिलाए गए। जिसकी सभी ने सराहना करी। मध्यान के समय एक लेखक /कवि द्वारा स्टोरी टेलिंग सेशन भी किया गया।कार्निवल मेले में लगभग 3000 लोग सम्मिलित हुए। अंत में सभी के आभार ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *