जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 सैनिकों की मौत, 2 घायल

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 सैनिकों की मौत, 2 घायल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जम्मू कश्मीर, 4 जनवरी। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में एसके पायीन के पास सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वाहन पलटने और पहाड़ी से नीचे गिरने से सैनिक घायल हो गए। बचाव अभियान शुरू किया गया है, हताहतों की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में तीन सैनिकों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल तीन सैनिकों में से एक की मौत के बाद मृतकों की संख्या तीन हो गई है वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और सेना के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

24 दिसंबर को पुंछ जिले की मेंढर तहसील में भी सामने आया था हादसा

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गौर हो कि अभी 24 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील के नियंत्रण रेखा पर बलनोई सेक्टर में भी सेना के वाहन के साथ दुर्घटना सामने आई थी। उस समय सेना का वाहन जवानों को लेकर जा रहा था। तभी वाहन करीब 300 फिट गहरी खाई में जा गिरा था, इस हादसे में वाहन में सवार पांच जवानों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। व्हाइट नाइट कॉर्पस ने सैनिकों के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी।

प्रियंका गांधी व एलजी सिन्हा ने घटना पर दुख जताया

बांदीपोरा हादसे पर एलजी मनोज सिन्हा ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है।

 

24 दिसंबर के हादसे में 5 जवानों की मौत हुई थी

इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे।

सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *