01 व 02 फरवरी को आयोजित होगा बर्ड फेस्टिवल -2025

01 व 02 फरवरी को आयोजित होगा बर्ड फेस्टिवल -2025
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बर्ड फेस्टिवल -2025 के पोस्टर व कैलेंडर का विमोचन कर आयोजन की दी जानकारी, क्यूआर कोड से ली पेड़ों की जानकारी, पब्लिक पार्क लाइब्रेरी का किया अवलोकन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चूरू, 05 जनवरी। जिला प्रशासन, वन विभाग, छापर नगरपालिका और संप्रति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के तालछापर वन्यजीव अभ्यारण्य में 01 व 02 फरवरी को बर्ड फेस्टिवल – 2025 आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने रविवार को राष्ट्रीय पक्षी दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में बर्ड फेस्टिवल -2025 के पोस्टर व कैलेंडर का विमोचन किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बर्ड फेस्टिवल आयोजन का उद्देश्य पक्षियों की लुप्त होती प्रजातियों का संरक्षण और वन्यजीवों के बारे में आमजन में जागरूकता पैदा करना है। फेस्टिवल आयोजन से जैव विविधता और प्रकृति की विभिन्नताओं से रूबरू होने का अवसर तो मिलेगा ही, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होने से प्रतिभाओं के हुनर को भी मंच मिलेगा।

उन्होंने बताया कि ताल छापर अभ्यारण्य काले हरिणों सहित अपनी जैव विविधता के लिए एशिया में अपनी अलग पहचान रखता है। ताल छापर में 300 से अधिक प्रवासी पक्षी आते हैं। आयोजन से इन पक्षियों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता बढ़ेगी। जिला कलक्टर ने आयोजन को लेकर चर्चा कर विस्तृत रूपरेखा और तैयारियों के लिए निर्देशित किया। डीसीएफ भवानी सिंह ने बर्ड फेस्टिवल में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

छापर नगरपालिका ईओ सहदेव दान चारण ने आयोजन की जानकारी दी। इस मौके पर मुदित तिवारी, अनिल, राजेंद्र सिंह, समुद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, बाबूलाल, अरुण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। क्यूआर कोड से ली पेड़ों की जानकारी, पब्लिक पार्क लाइब्रेरी का किया अवलोकन

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने नेचर पार्क में पेड़ों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पेड़ों की जानकारी ली तथा नवाचार की सराहना करते हुए बताया कि नेचर पार्क में आने वाले आगंतुक क्यूआर कोड स्कैन कर पेड़ों के नाम, वैज्ञानिक नाम, उपयोग एवं महत्व सहित विविध जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर जिला कलक्टर ने नेचर पार्क में चूरू नगर परिषद द्वारा लगाई गई पब्लिक पार्क लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह नवाचार शहरवासियों के लिए एक सोशल एक्सपेरिमेंट है। लोग किताबें पढ़े और उनमें पढ़ने की आदत का विकास हो, इस उद्देश्य से चूरू शहर के 6 स्थानों पर पब्लिक पार्क लाइब्रेरी लगाए गए हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *