आडसर पुरोहितान में मीसो द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

आडसर पुरोहितान में मीसो द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 5 जनवरी। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर ग्रेटर के तत्वावधान में एएसजी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से रविवार को आडसर पुरोहितान ग्राम पंचायत के जगदंबा भवन में निःशुल्क स्वर्गीय गोपाल सिंह राजपुरोहित स्मृति नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी एवं मीसो के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर डॉ. गोयल ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को सहयोग करना प्रत्येक व्यक्ति और स्वयंसेवी संस्था की जिम्मेदारी है, उन्होंने कहा कि थोड़ी सेवा करने वाला भी भामाशाह ही होता है।

pop ronak
BC opening

शिविर संयोजक एडवोकेट महेंद्र जैन ने बताया की डॉ.अभिजीत बेनीवाल एवं उनकी टीम द्वारा 300 से अधिक नेत्र रोगियों के आंखों कि जांच के उपरांत जरूरतमंद को निशुल्क चश्मा एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से नेत्र जांच की गई। शिविर के दौरान मेडिकल टीम में कपिल चौहान, महेंद्र सिंह, मुनवीर, एवं सलमान की शानदार सेवाएं रही।

शिविर के दौरान बेहतरीन व्यवस्थाओं को संभालने वाली टीम में आयुष राजपुरोहित, अजीत सिंह, रतन सिंह, पुर्ण चंद राखेचा, हजारी देवड़ा, चंद्रजीत सिंह, त्रिभुवन सिंह,कल्याणमल सुथार, किरण कुमार मुंधडा, डाॅ.पूजा मोहता,प्रताप सिंह एवं नरपत सिंह के सहयोग से ही शिविर सफल हुआ।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *