रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा मातृशक्ति के लिए केक बेकिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण का भी शिविर प्रारंभ

रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा मातृशक्ति के लिए केक बेकिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण का भी शिविर प्रारंभ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 6 जनवरी। रोटरी क्लब बीकानेर के द्वारा महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। महिला शक्ति के लिए केक बेकिंग का 10 दिवसीय कोर्स रोटरी भवन सादुल गंज में और सिलाई प्रशिक्षण का 6 माह का कोर्स रामपुरा बस्ती गली नंबर 6 जनवरी से प्रारंभ किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्लब अध्यक्ष सुनील सारडा, सचिव मुकेश बजाज एवं प्रकल्प संयोजक रोटेरियन मनीष तापड़िया ने बताया कि चयनित विद्यार्थी रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। केक बेकिंग एवं बेकरी प्रोडक्ट प्रशिक्षण शिविर के लिए शेफ पूजा मूंदड़ा द्वारा सिखाया जा रहा है जिसमें 30 तथा सिलाई प्रशिक्षण शिविर के लिए यासमीन जी अध्यापक रहेंगे जिसमें 20 महिलाएं सिलाई सीख रही है।आगामी 15 तारीख से युवा वर्ग को अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के लिए टेली का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन रोटरी भवन में जमा कराए जा सकते हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन अरुण प्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन अनिल माहेश्वरी एवं पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन राजेश चुरा ने बताया कि स्वरोजगार के क्षेत्र में रोटरी क्लब, बीकानेर के द्वारा इन सभी कोर्स के अतिरिक्त और भी विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर मंथन किया जा रहा है तथा हर हाथ में रोजगार के लिए नए-नए पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *