नेहरू युवा केंद्र का युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू

नेहरू युवा केंद्र का युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर की कला एवं संस्कृति से रूबरू होंगे बूंदी के युवा

बीकानेर, 7 जानवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मत्रालय भारत सरकार के अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत माय भारत, नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में पांच दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में बूंदी जिले के 27 युवा मंगलवार को बीकानेर पहुंचे। इसके साथ ही पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बूंदी के यह युवा बीकानेर की संस्कृति और विभिन्न नवाचारों से परिचित होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उदासर के एक मरुधर होटल में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को बीकानेर की कला एवं संस्कृति और इसके इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बीकानेर की संस्कृति और परमपराएं देशभर में विशेष पहचान रखती है। बूंदी के युवा इससे परिचित हों और इसे समझने का प्रयास करें।
वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने बीकानेर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य, गंगा जमुनी तहजीब, लेखन परंपरा, लोक नाट्य रम्मत, पाटा संस्कृति आदि के बारे में बताया। उन्होंने बीकानेर की स्थापना से लेकर अब तक हुए प्रमुख बदलावों, तीज त्योहारों की जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एव पत्रिकाओं के बारे में बताया। राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाले रोजगार मेलों और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता में युवाओं का योगदान, नशामुक्त भारत के बारे में जानकारी दी। जिला युवा संगठन के गणेश तालनिया ने बीकानेर ग्रामीण परिवेश औऱ ग्रामीण संस्कृति के बारे में बताया। पूर्व सरपंच ओम प्रकाश ने विकसित भारत के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह भाटी ने किया। कार्यक्रम के दौरान बूंदी के युवाओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मनोहरसिंह भाटी, छोटूराम पूनिया, मांगीलाल, मोहनसिंह, निशांत दुहन आदि मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *