बीकानेर के रविन्द्र कूकणा ने विशाखापट्टनम में जीता गोल्ड

बीकानेर के रविन्द्र कूकणा ने विशाखापट्टनम में जीता गोल्ड
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

शारीरिक क्षमता कमजोर लेकिन हौसला बुलंद

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 14 जनवरी । विशाखापट्टनम में आयोजित 9वीं बोशिया नेशनल चैम्पियनशिप में देश के 21 राज्यों के 103 मस्कुलर डिस्ट्राफी, सेरेब्रल पाल्सी और लोकोमोटर बीमारियों से पीडि़त युवा हिस्सा लेने पहुंचे। इस नेशनल चैम्पियनशिप में बीकानेर के रविन्द्र कूकणा पुत्र बैगाराम कूकणा भी पहुंचे। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि रविन्द्र कूकणा ने उक्त नेशनल चैंपियनशिप में फिर से गोल्ड मेडल जीता है। रविन्द्र कूकणा के भाई सुनील कूकणा ने बताया कि रविन्द्र ने तीसरी बार इस गेम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को हराया है तथा मेडल जीता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मंजू गुलगुलिया ने बताया कि बोशिया गेम्स में युवा व्हील चेयर पर बैठकर बॉल फेंकते हैं। इसमें दो तरह की बॉल्स होती हैं। एकल और युगल मैचों में चार छोर होते हैं, जबकि टीम मैचों में छह छोर होते हैं। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि बीकानेर चौधरी कॉलोनी निवासी रविंद्र कूकणा बचपन से बीमार है तथा 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है। शारीरिक क्षमता में 40-50 प्रतिशत काम करती है, हर समय व्हीलचेयर पर ही रहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और हौसला बुलंद है। रविन्द्र कूकणा सरकारी जॉब में जाना चाहता हैं। रविन्द्र के परिवार में तीन भाई, एक बहन भी है। सभी रविन्द्र का बहुत ध्यान रखते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *