कोलायत लिफट नहर से पानी चोरी, मुकदमा दर्ज

कोलायत लिफट नहर से पानी चोरी, मुकदमा दर्ज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 14 जनवरी । नहर से पानी चोरी की लगातार आ रही शिकायतों पर इन्दिरा गाधी नहर परियोजना के अधिकारियों ने सख्त रूख अपनाते हुए पानी चोरी की एफ आई आर पुलिस थाना बज्जू मे दर्ज करवाई है। मामला इस प्रकार है कि कोलायत लिफट नहर के 75 कि.मी पर नहर से साईफन लगाकर पानी चोरी करके डिग्गी भरकर काश्त करने पर सहायक अभियन्ता योगेश गुरावा के द्वारा गांव मिठडिया, बज्जू निवासी श्रीराम दतक पुत्र रामूराम के खिलाफ बी एन एस 326 ए के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी काफी लम्बे समय से नहर से साईफन के द्वारा पानी चोरी कर रहा था। कई बार साईफन हटवाने के बावजूद लगातार पानी चोरी करने पर लिफट नहर के अधिकारी ने सख्त रूख अपनाते हुए मामला दर्ज करवाया है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *