सर्व कामगार सेवा संघ के बैनर तले चकगर्बी कॉलोनियों की बैठक डेहरू माता मंदिर में हुई

सर्व कामगार सेवा संघ के बैनर तले चकगर्बी कॉलोनियों की बैठक डेहरू माता मंदिर में हुई
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 जनवरी। राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण सर्व कामगार सेवा संघ की बैठक का आयोजन जैसलमेर रोड स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में हुआ जिसमें तकरीबन डेढ दर्जन कॉलोनियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होकर अपनी समस्याओं को संघ के सामने रखा। संघ ने अपनी बीकानेर जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया। बैठक का आयोजन भंवर पुरोहित के नेतृत्व में हुआ एवं बैठक की अध्यक्षता त्रिलोकाराम भाखर ने की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक में चकगर्बी कॉलोनियों के प्रतिनिधियों को प्रत्येक कॉलोनी में ग्यारह सदस्यों की की कमेटी बनाने का निर्देश संघ ने दिया जिससे मूलभूत सुविधाओं के लिए चल रहे आंदोलन को धार मिल सके। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिन भ्रष्टाचारियों ने भोले भाले लोगों को ओने पौने दामों का लालच देकर जमीन बेच दी उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए तथा चकगर्बी की जमीन को सरकारी भूमि घोषित करके कॉलोनियों में रह रहे लोगो सस्ती दर पर पट्टे जारी किये जाने चाहिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संघ के प्रदेश महामंत्री आर एस हर्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस आधुनिकता की दौड़ में चकगर्बी में बसी आबादी को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना राजकाज के कार्यो पर प्रश्न चिन्ह लगने समान है। संघ ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देवकिशन साध को को बीकानेर जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

बैठक में जिला महामंत्री लक्ष्मण कुमावत, कैलाश सारस्वत,सुनील जैशी, गौरीशंकर सीपी,अशोक व्यास, जगदीश शर्मा, राजेन्द्र कुमार सैन,भरत सिंह, दीपाराम भाट, शंकरलाल कूकणा, विनोद रामावत, गणेश रामावत, बृजलाल लाल जाट,दुलाराम जाट, नारायण राम भांबू, जगदीश सिंह, महावीर सारस्वत, भंवरलाल कुमावत,भादरराम भाट, बंशीराम भाट,हडमानाराम भाट,मुखराम जाट, पूनमाराम ज्याणी,श्रवण आचार्य, मूलाराम कुम्हार, भंवरलाल जाट, भैराराम जाट,बलदेव, सुरेशचंद्र,पवन बिश्नोई,अमरचंद बिश्नोई सहित सैकड़ों कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *