ज्ञानशाला सम्मान एवं पुरस्कार समारोह आयोजित

ज्ञानशाला सम्मान एवं पुरस्कार समारोह आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजाराजेश्वरी नगर, 19 जनवरी। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री मोहजीत कुमार जी के सान्निध्य एवं बेंगलोर ज्ञानशाला के तत्वावधान में संचालित राजाराजेश्वरी नगर ज्ञानशाला द्वारा आयोजित ज्ञानशाला के वर्ष 2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह तेरापंथ भवन में किया गया। बच्चों द्वारा ज्ञानशाला गीत के संगान से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। तेरापंथी सभा की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज आर बैद ने समागत श्रावक-समाज का स्वागत किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुनिश्री मोहजीतकुमार ने फरमाया कि ज्ञानशाला सद्‌संस्कारों के निर्माण की आधारशिला है। बचपन में संस्कारों के निर्माण के प्रति जागरुकता का प्रकल्प आचार्य तुलसी ने संयोजित किया। वर्तमान में आचार्य महाश्रमण इस प्रकल्प का सम्यक् संवर्धन के प्रति प्रेरणा प्रदान करते रहते है। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा द्वारा, समायोजित यह उपक्रम स्थानीय सभाओं के माध्यम से संचालित होता है। ज्ञानार्थियों को ज्ञान बोध देने के लिए प्रशिक्षित प्रशिक्षिकाएं अपने समय और श्रम का बलिदान देती हुई भावी पीढ़ी का आध्यात्मिक विकास करती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महासभा से कर्नाटक के प्रभारी प्रकाश लोढ़ा ने महासभा द्वारा संचालित ज्ञानशालाओं की जानकारी दी। आंचलिक संयोजक माणकचंद संचेती, क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती नीता गादिया, जोन संयोजिका श्रीमती पवन संचेती ने राजाराजेश्वरी नगर ज्ञानशाला को एक व्यवस्थित एवं जागरूक ज्ञानशाला बताया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी उत्तीर्ण बच्चों को भी सम्मानित किया गया। सभी प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। ज्ञानशाला प्रायोजक परिवार निर्मलकुमार सरोजदेवी विकास राकेश दुगड़ एवं आज के कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती गुलाबदेवी डाक्टर प्रकाश जी छाजेड़ को सम्मानित किया गया।

ज्ञानशाला की रिपोर्ट का वाचन संयोजिका प्रिया छाजेड़ ने प्रस्तुत की एवं महासभा द्वारा प्रदत्त उत्तम ज्ञानशाला के पदक को समाज को समर्पित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज डागा, सभा के उपाध्यक्ष राजेश छाजेड़, एवं अन्य पदाधिकारी, कमलसिंह दुगड़, तेयुप एवं तेममं के पदाधिकारीगण एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, बच्चों के अभिभावकों एवं श्रावक समाज की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुनिश्री जयेशकुमार जी के संसारपक्षीय माता-पिता की उपस्थिति रही। अध्यक्ष राकेश छाजेड़ के कुशल नेतृत्व में आज का यह कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का कुशल संयोजन मंत्री गुलाब बाँठिया एवं प्रशिक्षिका श्रीमती वंदना भंसाली ने किया। आभार प्रभारी सुशील भंसाली ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *