बीकानेर के भंवरलाल व्यास नेशनल गेम्स में होंगे राजस्थान टीम के मैनेजर

भंवरलाल व्यास
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 27 जनवरी। उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा राजस्थान की 421 खिलाड़ियों और 110 अधिकारियों कि 26 खेल संघों कि टीम 38 वे नेशनल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन में तीरंदाजी खेल भी उत्तराखंड में आयोजित होगा, जिसमें बीकानेर के भंवरलाल व्यास राजस्थान टीम के मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के सचिव राहुल व्यास ने बताया कि भंवरलाल व्यास राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ी रहे हैं और पिछले कई वर्षों से तीरंदाजी के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीकानेर की “द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान” ने उल्लेखनीय प्रगति की है। संस्थान के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने तीरंदाजी खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अनेक नवाचार किए हैं।

pop ronak

38वें नेशनल गेम्स में तीरंदाजी का आयोजन 31 जनवरी से 5 फरवरी तक उत्तराखंड में किया जाएगा। राजस्थान टीम का दल 31 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचेगा।

भंवरलाल व्यास की इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बीकानेर के खेल प्रेमियों और तीरंदाजी समुदाय ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से राजस्थान टीम को नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *