मौहल्ला विकास समिति रानी बाजार ने किया वृद्धजनों का सम्मान

मौहल्ला विकास समिति रानी बाजार ने किया वृद्धजनों का सम्मान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 28 जनवरी। मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार वार्ड नंबर 65 और वार्ड नंबर 50 द्वारा होटल मरुधर पैलेस में मोहल्ले के वरिष्ठ जन 81 वर्षीय अध्यापक देवी सिंह बीका का अभिनंदन किया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल, सचिव आरके शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री, राजन मोहन कोड़ा, पृथ्वी सिंह राठौड़, शलभ बंसल व राजेश चांडक ने माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंटकर बीका का अभिनंदन किया ।

pop ronak

इस अवसर पर बच्चों व मातृशक्ति द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई व राकेश माथुर द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई । सचिव आर के शर्मा ने मोहल्ले के विकास कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में पूनम चड्ढा, मीतू भटनागर, नीलम गर्ग, उषा जैन, युक्ता खत्री, दिनेश माथुर, जैनेन्द्र जैन, रजत माथुर, नंदकिशोर पारीक, अनिल गुप्ता, दीपक खत्री, संदीप गर्ग सहित अन्य मोहल्लेवासी उपस्थित थे ।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *