कैंसर सर्जन डॉ. संदीप गुप्ता ने वीएटीएस तकनीक से पेरार्वटिब्रल ट्यूमर का किया सफल ऑपरेशन

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 जनवरी। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर पीबीएम में कैंसर सर्जन डॉ. संदीप गुप्ता ने थोरेसिक पेरार्वटिब्रल ट्यूमर का वीएटीएस तकनीक से 66 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन किया । 66 वर्षीय मरीज जीत सिंह को लंबे समय से छाती व पीठ में दर्द की शिकायत थी। कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन दर्द से राहत नही मिली। परिजनो ने उसे आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एंव अनुसंधान केन्द्र में कैंसर सर्जन प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता को दिखाया। डॉ. गुप्ता ने सीटी स्केन व बायेप्सी जांच कराई, जिसमें स्वानोमा ट्यूमर की पुष्टि हुई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि गांठ थोरेसिक वरटिब्रा, पसलियों एवं मांसपेशियों से जुडी हुई थी। मरीज की तकलीफ को दूर करने के लिये एकमात्र ईलाज ऑपरेशन था। इसलिए ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जटिल था ऑपरेशन

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन ज्यादातर ओपन तकनीक से छाती खोलकर या प्रोन पोजिशन मे मांसपेशियो, पसलियो को काटकर किया जाता है, जिसमे मरीज को ऑपरेशन मे रिकवर होने मे लम्बा समय लगता है।

यूं किया आपरेशन

डॉ. गुप्ता ने यह ऑपरेशन वीडियो असिस्टेड़ थोरेसिक तकनीक से किया। इस तकनीक मे एनेस्थिसिया की टीम ने डबल लयूमन ऐण्डोब्रोनकियल ट्यूब से वेन्टीलेशन दिया गया। डॉ. गुप्ता ने लेप्रोस्कोपिक इंस्टूमेंटस मात्र तीन होल के द्वारा से पेरार्वटिब्रल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला। ऑपरेशन करने वाली टीम मे एनेस्थिसिया के डॉ. शिवा, डॉ. शिल्पा, डॉ. अरनव, प्रशिक्षित नर्स अभिलाषा, पूनम, कृष्णा स्वामी, ओटी इंर्चाज संतोष तंवर, स्टाफ बाबू, संजय भौमिक थे।

डॉ. गुप्ता ने बताया वीएटीएस तकनीक से मरीज की रिकवरी काफी अच्छी हुई। अब मरीज शीघ्र अपने काम पर लौट सकता है। प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बताया मरीज का ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क किया गया। सेंटर में इस तरह का ऑपरेशन पहली बार किया गया है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *