कैंसर का इलाज मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं

कैंसर का इलाज मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर , 19 जनवरी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा वर्ष भर चलाएं गए कैंसर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत तेरापंथ महिला मण्डल गंगाशहर द्वारा विभिन्न चरणों में आयोजित कार्यशालाओं के एक चरण का आज आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ साझा किया गया। उन्हें समझाया कि कैंसर का इलाज होना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं।उन्हें प्लास्टिक, अखबार एवं फॉयल पेपर के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान कर उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मण्डल की बहिनों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कुछ अनुप्रेक्षा व कायोत्सर्ग- मैं स्वस्थ हूं ,मैं स्वस्थ हो रहा हूं। इस विचार को पुनरावर्तन करने की सलाह दी, साथ ही फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। सभी मरीजों एवं पारिवारिक जनो के चेहरों पर मुस्कान आ गई। वहां उपस्थित डाॅक्टर्स को भी हमारे इस अभियान के बारे में बताया गया तो उन्होंने भी हमारे इस अभियान की सराहना करते हुए हमारे साथ कार्यशाला आयोजित करने का भरोसा दिलाया और डॉ. नीति शर्मा ने तो अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मी के माध्यम से प्लास्टिक, अखबार एवं फॉयल पेपर में खाने-पीने के समान लाने वालों की जांच कर उन्हें उससे मुक्त करने का आश्वासन दिलाया।

pop ronak

डॉ पंकज टांटिया ने बच्चों में वैक्सीनेशन की जानकारी प्रदान की। पैलिएटिव यूनिट के डॉक्टर्स ने जो मरीज अपने जीवन के अंतिम चरण में है उनको किस तरह से मोटिवेट किया जाए उसकी चर्चा वार्ता की । डॉक्टर्स एवं अध्यक्ष – मंत्री द्वारा एक दूसरे का आभार जताया गया।
कार्यशाला में अध्यक्ष संजु लालाणी, उपाध्यक्ष मधु छाजेड़ मंत्री मीनाक्षी आंचलिया उपमंत्री बिन्दु छाजेड़ कार्यकारिणी सदस्य कविता चोपड़ा, सरोज भंसाली एवं सदस्य शान्ति सेठिया व सरिता आंचलिया ने अपना समय व सेवा प्रदान की।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *