शहर देहात जिला कांग्रेस ने प्रतिमा स्थल पर किया कार्यक्रम, रखा दो मिनट का मौन

शहर देहात जिला कांग्रेस ने प्रतिमा स्थल पर किया कार्यक्रम, रखा दो मिनट का मौन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बापू के अहिंसा और सत्य के मार्ग की आज महती आवश्यकता- यशपाल गहलोत
  • देश के संविधान को बचाने के लिए गांधी जी के सिद्धांत पर चलना होगा – गोविंदराम

 

बीकानेर, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77 वी पुण्यतिथि शहीद दिवस पर आज बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त कार्यक्रम प्रतिमा स्थल गांधी पार्क पर आयोजित हुआ। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि उपस्थित कांग्रेस जनों ने वैष्णव जन ते तेने कहिए, और रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम की धुनी पर सामूहिक कीर्तन किया और अंत में ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के रास्ते देश के दुश्मनों को खदेड़ा था आज उसी की महती आवश्यकता हो गई है इस देश में जिस तरह की अराजकता का माहौल है हम सभी को ये प्रण लेना चाहिए कि हम गांधी जी के बताए मार्ग का अनुसरण कर देश को मजबूती के साथ एकता प्रदान करने वाले विचारों और कार्यों को करे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि आज देश में जो वातावरण भाजपा और देश विरोधी ताकतों द्वारा बनाया जा रहा है उसे देखते हुए ये आवश्यक हो गया है कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों और कार्यशैली को अपनाकर देश की रक्षा करे और इस अखंड भारत के टूटने से बचाए।

प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी ने गांधी दर्शन से जुड़ी किताबों को अधिकतम घरों में पहुंचाने का आह्वाहन किया। देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रवक्ता पूनमचंद भांभू ने बतायां की वैचारिक गोष्ठी को वरिष्ठ कांग्रेसी संगीलाल वर्मा, अंबाराम इनखिया, पन्नालाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महासचिव लेखराम धतरवाल, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, तोलाराम सियाग,शिवराज गोदारा, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, सचिव रामनाथ आचार्य, हाजिर खान, मनोज चौधरी, सफी खान, चंद्रप्रकाश उर्फ मनु भाईजी, विकास रावत, महिला नेत्री वंदना गुप्ता, मोहम्मद आरिफ पंवार, एडवोकेट संजय गोयल ने संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के आदर्श पर चलने की बात कही। प्रवक्ता अनिल सारड़ा ने बताया कि इस अवसर पर विकास रावत, मुकेश जोशी, सुरेश वाल्मीकि, भावेश सांखला, सहित कांग्रेस जन पदाधिकारी मौजूद थे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *