गुरुवार, 30 जनवरी देश दुनिया की खास 44 खबरें

शनिवार , 6 सितम्बर देश दुनिया के 44 मुख्य समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मांगीलाल व जैन दीपंकर छाजेड़
माघ सुदी एकम
===========================
1 महात्मा गांधी की आज 77वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी, राहुल ने लिखा- गांधी जी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं।
2 बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, 31 जनवरी को संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 1 फरवरी को पेश होगा बजट।
3 बजट सत्र के दौरान बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दे उठाएंगे, सरकार को घेरने के लिए विपक्षी गठबंधन तैयार।
4 महाकुंभ- मेले में आने-जाने के अलग-अलग रास्ते, वाहनों की एंट्री नहीं, वीवीआईपी पास रद्द; भगदड़ के बाद बेटा 34 घंटे से मां को खोज रहा है।
5 महाकुंभ- जूना अखाड़े के शिविर में लगी आग, 15 टेंट जले; पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची।
6 जहर पर केजरीवाल के जवाब से चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं, 5 सवाल पूछे और फिर सबूत मांगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 जगदंबिका पाल ने ओम बिरला से मुलाकात की; वक्फ पर जेपीसी की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी गई।
8 आप को बड़ा झटका! चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, चंडीगढ़ मेयर चुनाव- क्रॉस वोटिंग में भाजपा की हरप्रीत कौर जीतीं, 16 पार्षदों का समर्थन था, 19 वोट मिले; आप-कांग्रेस गठबंधन को 20 वोट मिले।
9 कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी बने सीनियर डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के सभी 36 वोट वैध। कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी 19 वोटों से जीते और सीनियर डिप्टी मेयर बने।
10 रिटायर्ड सैनिकों के पेंशन मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, नीति बनाने का दिया निर्देश।
11 ‘राजनीति करनी है तो चुनाव लड़ो’, केजरीवाल का मुख्य चुनाव आयुक्त पर सबसे बड़ा हमला।
12 पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मचान गिर गया, जिससे 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हो गए।
13 राजस्थान में जनवरी में गर्मी, राजस्थान एमपी समेत उत्तर भारत के कुल 11 राज्यों में तापमान बढ़ रहा है, राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, उदयपुर बाड़मेर जिले में पिछले 13 साल में जनवरी में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

14 सेंसेक्स 226 अंक ऊपर 76759 पर बंद, निफ्टी भी 23249 पर बंद, पावर और एफएमसीजी शेयरों में तेजी।
15 अमेरिकन एयरलाइंस का विमान सेना के हेलिकॉप्टर से टकराया, विमान और हेलिकॉप्टर नदी में गिरे, 18 शव बरामद; विमान में 64 लोग सवार थे।
16 भारत बनेगा दुनिया का मैनपावर सप्लायर, मोदी सरकार बजट में रखेगी नींव।
17 कांग्रेस सांसद मनोज राम का ईंट से सिर फोड़ दिया गया, उन पर हुआ जानलेवा हमला वीडियो वायरल।
18 पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था हनी ट्रैप रैकेट, थाना प्रभारी और कांस्टेबल मिलकर खेल रहे थे बड़ा ‘खेल।
19 महाकुंभ में उमड़े विदेशी श्रद्धालु, अमेरिका-रूस और मध्य एशिया से आए श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी।
20 दिल्ली चुनाव: वोट बर्बाद न हो… केजरीवाल के साथ रोड शो में अखिलेश यादव ने किया ‘डबल अटैक।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 चौथे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर, पूरी तरह फिट है ये विस्फोटक खिलाड़ी।
22 क्या महाराष्ट्र फिर बनेगा बीजेपी-उद्धव सेना का ‘गोल्डन मोमेंट’? संजय राउत का इशारा समझें।
23 कौन हैं IAS आरके महाजन? नौकरी घोटाले के लिए जमीन में नाम जुड़वाने के लिए CBI को करनी पड़ी एड़ी-चोटी का जोर।
24 मंत्री राकेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दी चेतावनी, अवैध शराब की बिक्री पर जमकर लगाई फटकार।
25 भारत बनेगा दुनिया का मैनपावर सप्लायर, बजट में मोदी सरकार रख देगी नींव।
26 नेवी की दो महिला ऑफिसर ने ‘प्वाइंट नीमो’ पहुंच कर दिया कमाल, जानें इसे क्यों कहते हैं ‘सैटेलाइट की कब्रगाह।
27 कुरान जलाने वाला इराकी ईसाई सलवान मोमिका कौन था? स्वीडन में जिसकी कर दी गई गोली मारकर हत्या।

28 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में ठोका ताबड़तोड़ शतक, शिखर धवन का महारिकॉर्ड बाल-बाल बचा।
29 वोटिंग में बुर्का बैन नहीं, तो परीक्षा में क्यों? एक और मुद्दे पर BJP-SS में रार।
30 डोनाल्ड ट्रंप भारत के दोस्त हैं या दुश्मन? सवाल का जयशंकर ने क्या दिया जवाब ?
31 कांग्रेस ने दलितों-पिछड़ों का भरोसा तोड़ा, अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल रहे राहुल।
32 कैश बांटने की शिकायत के बाद भगंवत मान के घर पहुंची दिल्ली पुलिस और EC टीम।
33 रणजी खेलने उतरे कोहली को हरभजन सिंह की सलाह, पूर्व स्पिनर ने क्या कहा।
34 सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, खुद ने भी की आत्मदाह की कोशिश।
35 झटका ! 1 फरवरी से नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट, फौरन ये बदलाव करना जरूरी।

36 महाकुंभ से हैरान करने वाला VIDEO, श्रद्धालुओं के भंडारे में पुलिस ने डाली मिट्टी।
37 शाह ने गुजरात में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
38 अमेरिका में यात्री विमान सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर से टकराया, कई लोगों के हताहत होने की आशंका।
39 मर जाएंगे लेकिन भाजपा से समझौता नहीं करेंगे : राहुल
40 सर्वदलीय बैठक सार्थक रही : रिजिजू
41 महाकुम्भ हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग ने संभाला कार्यभार।
42 भाजपा खुलेआम पैसे बांट रही, चुनाव आयोग कब करेगा कार्रवाई : केजरीवाल।
43 महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर,दोपहर दो बजे तक लगायी 1.5 करोड़ लोगों ने डुबकी।
44 वफ़्फ़ बिल: संसदीय समिति ने संशोधित विधेयक को मंज़ूरी दी, विपक्ष ने असंवैधानिक बताया।
=========

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *