गंगाशहर के इनामी बदमाश को अनूपगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया

गंगाशहर के इनामी बदमाश को अनूपगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • एनडीपीएस एक्ट में इनामी बदमाश गिरफ्तार:अर्से से फरार चल रहे गंगाशहर के आरोपी को गंगानगर में पकड़ा

बीकानेर , 8 फ़रवरी। श्रीगंगानगर में नशे की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पिछले लंबे अर्से से बदमाश छगनलाल फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है, जहां से जेल भेजा गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर के गंगाशहर में रहने वाले छगनलाल पुत्र पन्नालाल निवासी शिव मंदिर, चौपड़ा बाड़ी को अनूपगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ श्रीगंगानगर के रावला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वो हर बार फरार हो जाता। बाद में पुलिस महानिरीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम रख दिया। अब पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाकर छगन लाल पर निगरानी रखी गई। इसके बाद आईजी की स्पेशल टीम ने ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि इस कार्रवाई में एसआई देवीलाल सहारण, हेड कांस्टेबल विमलेश, कांस्टेबल मुखराम और बाबूलाल डूडी की खास भूमिका रही। दरअसल, आईजी की टीम बीकानेर रेंज के चारों जिलों में काम करती है। इसी अभियान के चलते छगनलाल की गिरफ्तारी शनिवार को की गई है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *