पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जांबाजों को दी श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जांबाजों को दी श्रद्धांजलि
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 14 फ़रवरी। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा पुलवामा हमले में हुए शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। शाला संस्थापक रमेश कुमार मोदी ने विद्यार्थियों को बताया कि 14 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में काला दिन माना जाता है, क्योंकि आज के ही दिन पुलवामा हमले में देश के 40 जांबाज शहीद हो गए थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शाला प्रधान हनुमान छींपा ने बताया कि आज जम्मू कश्मीर स्थित पुलवामा में हुए अटैक की पांचवीं बरसी है, आतंकियों ने जिस काफिले को निशाना बनाया गया था उसमें 2500 जवान शामिल थे। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 2500 जवानों को लेकर 78 बसों में सीआरपीएफ (CRPF) का काफिला गुजर रहा था। सड़क पर उस दिन भी सामान्य आवाजाही थी। सीआरपीएफ का काफिला पुलवामा पहुंचा ही था, तभी सड़क की दूसरे तरफ से आ रही एक कार ने सीआरपीएफ के काफिले के साथ चल रहे वाहन में टक्‍कर मार दी। जैसे ही सामने से आ रही एसयूवी जवानों के काफिले से टकराई, वैसे ही उसमें विस्‍फोट हो गया. इस घातक हमले में सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए। इस अवसर पर शाला की बालिका मानवी सोलंकी, दीपिका एवं प्रद्युम्न दैय्या ने अपने विचार व्यक्त शहीदों को नमन करते हुए बताया कि आज ही के दिन भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी की सजा भी सुनाई गई जिन्हें भी याद कर नमन किया गया।

pop ronak

शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने कविता के माध्यम से बताया कि तेरी कुर्बानी को हर दिल सलाम करता है। ए वतन के वीर तुझे हिन्दुस्तान याद करता है। साथ ही बताया कि इस अवसर पर शाला के लगभग 150 करुणा क्लब के विद्यार्थियों द्वारा शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संदीप कुम्हार, रोहित स्वामी आदि उपस्थित रहें।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *