प्रयागराज महाकुंभ मेला के कारण जोधपुर, बाड़मेर और बीकानेर से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया

2 ट्रेन में बैग से कैश और कीमती सामान चोरी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जोधपुर, 24 फ़रवरी । रेल प्रशासन की ओर से प्रयागराज महाकुंभ मेला के तहत ऑपरेशनल कारणों से जोधपुर, बाड़मेर और बीकानेर से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त कारण से ट्रेन संख्या 12308/12307, जोधपुर-हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट जोधपुर से 24 व 25 फरवरी और हावड़ा से 25 व 26 फरवरी को रद्द रहेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी तरह ट्रेन संख्या 12324/12323 बाड़मेर-हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट 26 फरवरी को बाड़मेर से तथा 28 फरवरी को हावड़ा से बाड़मेर स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी। डीआरएम सिंह के अनुसार ट्रेन नंबर 22308/22307 बीकानेर-हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट बीकानेर से 26 फरवरी को तथा हावड़ा से 24 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर सुपरफास्ट बीकानेर से 27 फरवरी और कोलकाता से 28 फरवरी को रद्द रहेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *