बीकानेर में जहां रीट, वहां स्कूल की छुट्टी, 38 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे

बीकानेर में जहां रीट, वहां स्कूल की छुट्टी, 38 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 45 केंद्रों पर 100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी

बीकानेर , 25 फ़रवरी। राज्य के जिन सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का सेंटर बनाया गया है, वहां 27 व 28 फरवरी को अवकाश रहेगा। जहां एग्जाम सेंटर नहीं है, वहां स्कूल हर रोज की तरह लगेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दरअसल,राजस्थान के सभी जिलों में इन दो दिनों में रीट के एग्जाम होने हैं। ऐसे में स्कूल में परीक्षा करवाने के लिए छुट्‌टी की घोषणा की गई है। न सिर्फ स्कूल बिल्डिंग बल्कि टीचर्स भी इस एग्जाम में व्यस्त रहेंगे। इन सेंटर पर काम 26 फरवरी से ही शुरू हो जाएगा, लेकिन इस दिन छुट्‌टी नहीं होगी। सेंटर पर क्लास रूम में रोल नंबर के हिसाब से सिटिंग की व्यवस्था करने सहित अनेक काम एक दिन पहले होता है। जिन सेंटर पर एग्जाम है, वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता। ऐसे में सभी स्कूलों की छुट्‌टी करना ही एकमात्र विकल्प है। स्कूलों में छुट्‌टी का प्रस्ताव एग्जाम कोऑर्डिनेटर ने पहले ही दे दिया था, लेकिन आदेश अब जारी हुआ है।

बीकानेर में 38 हजार स्टूडेंट्स

रीट एग्जाम में बीकानेर के सेंटर्स पर 38 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं इसके लिए बारह 100 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बीकानेर में तीन सौ आंतरिक फ्लाइंग ऑफिसर और 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उधर, पुलिस भी एग्जाम को लेकर सक्रिय हो गई है। बीकानेर में पहले भी नकल के मामले पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में इस बार भी पुलिस ने पूरी घेराबंदी की है। खुफिया पुलिस भी अपना काम कर रही है। जिन सेंटर्स पर एग्जाम हो रहे हैं, वहां पर पुलिस विशेष रूप से तैनात है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *