पैपा की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणियों का शीघ्र ही होगा गठन

पैपा की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणियों का शीघ्र ही होगा गठन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 11 सदस्यीय टीम को मिली जिम्मेदारी, अगले सप्ताह शुरू होगा सदस्यता अभियान
  • यू डी टैक्स सहित अनेक विषयों पर 16 मार्च को होगी कार्यशाला

बीकानेर, 9 मार्च । प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) द्वारा आगामी दो माह में बीकानेर जिले की कार्यकारिणी गठित करने हेतु 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अभय सिंह टाक को बीकानेर जिला संयोजक तथा प्रताप सिंह भाटी को सह संयोजक का दायित्व दिया गया है। इसी तरह से जिले के प्रत्येक ब्लॉक का जिम्मा उपसंयोजकों को दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि चरण सिंह चौधरी को बीकानेर, जयपाल सिंह भाटी को कोलायत, राजेश स्वामी को खाजूवाला, डॉ. निहाल बिश्नोई को नोखा, अमित आर्य को श्रीडूंगरगढ़, हीरालाल मोटसरा को लूनकरणसर, श्रीकृष्ण स्वामी को पूगल, विक्रम सिंह को हदां तथा मांगीलाल को बज्जू का प्रभार देते हुए जिला उप संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि होली के बाद पैपा द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस 11 सदस्यीय टीम द्वारा अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सबसे पहले ब्लाक लेवल कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। उसके बाद जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

खैरीवाल ने बताया कि इस संबंध में आनन्द निकेतन में एक विशेष मिटिंग का आयोजन हुआ। मिटिंग में कुछ नामों पर सर्वसम्मति से सहमति बन गयी। शेष नामों के लिए मनोनयन हेतु प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। इस मिटिंग में यू डी टैक्स, कोचिंग एक्ट, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं आरटीई की यूनिट कॉस्ट इत्यादि बिंदुओं पर विशद विचार-विमर्श हुआ। मिटिंग में तय किया गया कि शीघ्र ही यूडी टैक्स से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया जाए।

रमेश कुमार मोदी, अशोक कुमार उपाध्याय, नारायण दास व्यास, तरविंद्र सिंह कपूर, जॉनी सैमसन, विश्वजीत गौड़, रमेश बालेचा, मनोज बिहानी, प्रभुदयाल गहलोत, सोमेश स्वामी, मनीष यादव, राकेश कुमार जोशी, हरिनारायण स्वामी, राकेश पंवार, बालकिशन सोलंकी, अनुज सुरोलिया, लोकेश कुमार मोदी, सौरभ अग्रवाल, सविता गौड़, इचरज स्वामी, इंद्राज सिंह, हरविंद्र सिंह कपूर, डॉ. अभय सिंह टाक, प्रताप सिंह भाटी, चरण सिंह चौधरी जयपाल सिंह भाटी इत्यादि की उपस्थिति में हुई इस विशेष मिटिंग की अध्यक्षता मेहरबान सिंह खालसा ने की।
———————-
16 मार्च को होगा “ज्ञानरंजन” कार्यशाला का आयोजन

यूडी टैक्स, लाडो प्रोत्साहन योजना, आरटीई इत्यादि बिंदुओं पर एक विशेष कार्यशाला एवं होली स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानरंजन” का आयोजन डागा चौक स्थित बीकेवी महेश्वरी पब्लिक स्कूल में 16 मार्च 2025 को सायं 4 बजे होगा। समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक इस कार्यशाला में नगर निगम के अधिकारियों – कार्मिकों द्वारा यू डी टैक्स से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही यू डी टैक्स से संबंधित जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। इस अवसर पर लाडो प्रोत्साहन योजना से संबंधित विशेष जानकारी से अवगत कराया जाएगा। साथ ही आरटीई से संबंधित यूनिट कॉस्ट इत्यादि बिंदुओं पर भी डिस्कशन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *