बीकानेर में अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज के लिए बजट परित

बीकानेर में अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज के लिए बजट परित
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • म्यूजियम प्वाइंट पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए भी एक करोड़ रुपए का बजट पारित
  • बीकानेर में अंडर ब्रिज के लिए फिर बजट जारी,कोटगेट और सांखला फाटक के लिए 35 करोड़

बीकानेर, 13 मार्च। बीकानेर की सबसे बड़ी जन समस्या का निराकरण के लिए भाजपा सरकार ने कोटगेट और सांखला फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए 35 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर के म्यूजियम प्वाइंट पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए भी एक करोड़ रुपए का बजट पारित किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रेलवे क्रासिंग की समस्या का समाधान

pop ronak

विधानसभा में बजट पर घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीकानेर में सांखला फाटक और कोटगेट के रेलवे क्रासिंग की समस्या का समाधान करने के लिए 35 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने भी अपने अंतिम दिनों बजट घोषणा की थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। अब भाजपा सरकार ने फिर से इस बजट को जारी करके काम शुरू करने का मानस जता दिया है। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है।

म्यूजियम सर्किल पर ओवर ब्रिज

कुछ मकानों को अधिगृहीत करने की कार्रवाई भी हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसी वित्तीय वर्ष में ये काम शुरू हो जाएगा। जयपुर रोड पर म्यूजियम सर्किल पर एक ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की है। इसके लिए महज एक करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। माना जा रहा है कि ये बजट प्रस्ताव है और बाद में इसमें बढ़ोतरी की जाएगी।

नापासर अस्पताल अब उप जिला अस्पताल

मुख्यमंत्री ने बीकानेर के नापासर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अब उप जिला चिकित्सालय का दर्जा दे दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कोठारी अस्पताल से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले मार्ग पर नाला निर्माण के लिए भी बजट दिया गया है। बीकानेर विकास प्राधिकरण के नए भवन निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *