ताज महल के टेण्डर में वर्तमान शासन-प्रशासन के भ्रष्टाचार पर करारा कटाक्ष

ताज महल के टेण्डर में वर्तमान शासन-प्रशासन के भ्रष्टाचार पर करारा कटाक्ष
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 मार्च। नाटक समारोह में बुधवार को रविन्द्र रंगमंच में दिल्ली की ब्लैक पर्ल आर्ट की ओर से वर्तमान शासन प्रशासन के भ्रष्टाचार व कार्यों में लेट लतीफी के खिलाफ कटाक्ष करने वाले नाटक ’’ ताजमहल का टेण्डर’’ का मंचन अमूल सागर नाथ के निर्देशन में किया गया। करीब दो घंटें के 18 परिदृश्यों के नाटक के लेखक अजय शुक्ला थे। नाटक में बताया गया कि भ्रष्टाचार व सरकारी नुमाइंदों की लेटलतीफी के कारण आम आदमी का जायज कार्य भी वर्षां तक नहीं होता। कई लोग तो अपने कार्य के लिए भटकते-भटकते मृत्यु को भी प्राप्त कर लेते है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नाटक में ध्रुव गैरा, शुचि वशिष्ट, सिमरन सिंह, हेमंत पाल, शुभम गुप्ता, प्रतिभा चौहान, पपन सरकार, विनय कुमार, शिवांश सक्सेना, करन साह, संजू हल्दर, सुमन सौरभ, सौरभ यादव, हीना चौधरी, अंजू शाह व श्रेयांश सोनी ने अपने किरदार को प्रभावी तरीके से निभाया। ध्वनि व प्रकाश व्यवस्था रितेश व अमूल सागर नाथ की थी। पार्श्व में संगीत सचिन, रवि भट्ट का था। उद्योगपति बसंत नवलखा तथा वरिष्ठ रंगकर्मी कमल अनुरागी ने स्मृति चिन्ह से नाटक के निर्देशक व कलाकारों को सम्मानित किया। प्रस्तुति के दौरान रविन्द्र रंगमंच सुधि दर्शकों से खचाखच भरा था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *