2 लड़कों ने नाबालिग लड़की को पहले पिलाई शराब, फिर इंसानियत की सारी हदें पार की

2 लड़कों ने नाबालिग लड़की को पहले पिलाई शराब, फिर इंसानियत की सारी हदें पार की
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

नवरंगपुर , 19 मार्च। ओडिशा के नवरंगपुर जिले में 11 वर्षीय लड़की को शराब पिलाने के बाद दो किशोरों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 15 मार्च को उस समय हुई जब लड़की उमरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने घर के पास होली खेल रही थी। ये मामला तब सामने आया जब अगले दिन लड़की ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। लड़की के माता-पिता ने बाद में उमरकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि दो स्थानीय लड़कों ने उनकी बेटी को पहले शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नबरंगपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिहिर कुमार पांडा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 15 और 17 साल के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को नबरंगपुर की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें किशोर सुधार गृह भेज दिया।” एसपी ने बताया कि अपराध करने के बाद लड़के इलाके से भाग गए और बाद में पुलिस ने उन्हें जिले में एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता और लड़के दोनों शराब के नशे में थे।

pop ronak

पुलिस ने बताया कि पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है और लड़के उसके दूर के रिश्तेदार हैं। पीड़िता और लड़कों को यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया। कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बुधवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के बाहर कहा, ‘‘नबरंगपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

राज्य में यौन उत्पीड़न आम बात हो गई है। हम राज्य में महिलाओं और लड़कियों के यौन उत्पीड़न की जांच के लिए सदन की एक समिति के गठन की मांग कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में कांग्रेस 27 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने भी घटना की निंदा की और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *