खेलो इंडिया -दुर्गा गहलोत ने सिल्वर व ब्राँज मेडल जीते

खेलो इंडिया - दुर्गा गहलोत ने सिल्वर व ब्राँज मेडल जीते
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 मार्च । दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत आयोजित प्रतियोगिता में गंगाशहर की एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था के तीन खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाते हुए मेडल जीते हैं। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि दुर्गा गहलोत ने क्लब थ्रो और शॉटपुट में सिल्वर व ब्राँज मेडल जीता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गुलगुलिया ने बताया कि नवरत्न सुथार का शॉट पुट में तथा शोभा पंचारिया का 200 मीटर दौड़ में चयन हुआ था। खिलाडिय़ों का बीकानेर रेलवे स्टेशन पर ममता भाटी, विजय पंवार आदि परिवारजन द्वारा स्वागत किया गया। टूर्नामेंट में उक्त खिलाडिय़ों के साथ मंजू पंचारिया व पिंकी गहलोत भी साथ रहे। अहम् योगदान कोच संतोष कुमार व नरेंद्र शर्मा का रहा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *