बीकानेर की बेटी कंचन बन ने राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर बीकानेर का नाम रोशन किया

कंचन बन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 अप्रैल। कंचन बन ने द्वितीय पैरा टेबल टेनिस राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप 2024-25 में सोनल को सेमीफाइनल में 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और रजत पदक हासिल किया।  इसके अलावा, कंचन बन ने पैरा सीनियर टेबल टेनिस नेशनल चैंपियनशिप 2024-25 में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में सोनल को 3-2 से हराकर एक और रजत पदक अपने नाम किया। इसी चैंपियनशिप में, कंचन बन और प्रियंका की जोड़ी ने खुशी भादाणी और निशा की जोड़ी को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके साथ ही, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में कंचन बन ने प्रियंका शर्मा को सेमीफाइनल में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और सिल्वर मेडल प्राप्त किया।  राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कंचन बन ने बीकानेर का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला टेबल टेनिस संघ, बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, उपाध्यक्ष भंवर सिंह कांधल, सचिव भवानी सिंह और कोषाध्यक्ष अविनाश राठौड़ ने टेबल टेनिस हॉल में मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और कंचन बन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *