जीटो महिला विंग ने आगामी कार्ययोजनाओं पर किया मंथन, एनएलपी वर्कशॉप की दी जानकारी

जीटो महिला विंग ने आगामी कार्ययोजनाओं पर किया मंथन, एनएलपी वर्कशॉप की दी जानकारी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 अप्रैल । जैन इंटरनेशनल ट्र्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो ) महिला विंग द्वारा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि न्यू विजन मिशन के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक, राजनैतिक व सामाजिक स्तर पर जैन समाज ने अपनी विद्वता को साबित किया है। तप, त्याग और समर्पण के सिद्धांतों को मानने वाले जैन समाज ने सदैव देशहित व जनहित के कार्य किए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सैक्रेटरी रजनी नाहटा ने बताया कि बसंत विहार में आयोजित इस मीटिंग में जीटो की लगभग 71 सदस्य मौजूद रहीं तथा आठ नई सदस्याएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान एक्जीविशन व आगामी वर्कशॉप न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्राम (एनएलपी) के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्कशॉप में लखनऊ से शिल्पी वर्मा बीकानेर आएंगी। मीटिंग में चीफ सैक्रेटरी ललिता डागा, भारती दफ्तरी, कुसुम नौलखा, नीलम सेठिया, कोषाध्यक्ष प्रीति डागा ने अपने विचार व्यक्त किए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *