पंच मंदिर में अभिषेक, विशला माता मंदिर में पूजा व प्रसाद शनिवार को

पंच मंदिर में अभिषेक, विशला माता मंदिर में पूजा व प्रसाद शनिवार को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

संक्रांति महोत्सव 14 को

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 12 अप्रैल। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के श्रुत भास्कर वर्तमान गच्छाधिपति विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी व माताजी महाराज अर्पण श्रीजी के सान्निध्य में शनिवार को कोचरों के चैक के पंच मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ ढाई घंटें तक अविरल जैन तीर्थंकरों की प्राचीन प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया।
जैनाचार्य गच्छाधिपति विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी, मुनि विजय धर्मकीर्ति व मुनि विजय धर्मबोद्धि महाराज ने अपने मुखारबिंद से मंत्रोच्चारण करवाते हुए बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने पूजा के वस्त्रों में पंचामृत से अभिषेक किया। अभिषेक दूध, दही, घी, केवड़ा व गुलाबजल, सात कुओं के जल का उपयोग किया गया। पंच मंदिर में भगवान ऋषभनाथजी, अजितनाथजी, भगवान पाश्र्वनाथ, भगवान विमलनाथ व भगवान शांतिनाथ के मंदिर में श्रावक-श्राविकाओं ने एक साथ अभिषेक किया।

pop ronak

अभिषेक में स्थानीय श्रावक-श्राविकाओं के साथ पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से आए बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लिया।
जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्री संघ के अध्यक्ष रिखब सिरोहिया रविवार को ’’चलो मां विशला के धाम’’ पदयात्रा व मंदिर में पूजा तथा प्रसाद का आयोजन रखा गया है। संघ के मंत्री विजय कोचर ने बताया कि जैनाचार्य व साध्वी वृंद सुबह सात बजे रांगड़ी चौक की पौषधशाला से गाजे बाजे से श्रावक-श्राविकाओं के करीब साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी तय कर कोचरों की कुलदेवी विशला माता के मंदिर करमीसर जाएंगे। जैन कोचर परिवार की कुलदेवी के करीब साढ़े चार सौ वर्ष प्राचीन देवी विशला माता के मंदिर में पूजा व प्रसाद के लाभार्थी कोचर फ्रेंड्स क्लब है। फ्रेण्डस क्लब ने श्रावक-श्राविकाओं को करमीसर से बीकानेर छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था की है।

कोचर ने बताया कि 14 अप्रैल को कोचरों के चौक में सुबह सवा नौ बजे संक्रांति महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रावक-श्राविकाओं के बीकानेर पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार को ही शुरू हो गया। कोचर फ्रेण्डस क्लब के जितेन्द्र कोचर ने बताया कि सक्रान्ति महोत्सव का लाभ लेने के लिए बड़ौदा से 50 सदस्यीय श्रावक-श्राविकाओं का जत्था रविवार को ही बीकानेर पहुंच जाएगा। दिल्ली, लुधियाना सहित देश के अनेक इलाकों से श्रावक-श्राविकाओं ने संक्रांति महोत्सव में जैनाचार्य महाराज से मंगल पाठ सुनने के लिए रविवार व सोमवार को बीकानेर पहुंचेंगे।
===

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *