रोटरी आध्या जल मंदिर का आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के पास लोकार्पण हुआ

रोटरी आध्या जल मंदिर का आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के पास लोकार्पण हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बिकानेर, 5 मई। रोटरी क्लब बिकानेर आध्या द्वारा आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल (PBM) के पास एक नई पहल के रूप में “रोटरी आध्या जल मंदिर” की स्थापना की गई, जिसका लोकार्पण जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता विष्णी के करकमलों द्वारा किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. आशु मलिक, डॉ. गौतम, पीडीजी राजेश चूरा, पीडीजी अनिल माहेश्वरी, एजी निशिता सुराना, रोटेरियन तरुण मोहता, श्री राम सिंघी सहित रोटरी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता विष्णी ने कहा, “रोटरी क्लब आध्या द्वारा जल मंदिर की स्थापना एक प्रशंसनीय प्रयास है। यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। मुझे इस आयोजन का हिस्सा बनने पर गर्व है।”

क्लब अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि यह जल मंदिर न केवल कैंसर अस्पताल में आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को शुद्ध जल उपलब्ध कराएगा, बल्कि रोटरी क्लब आध्या की सेवा भावना को भी दर्शाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “आप सभी के समर्थन और भागीदारी के बिना यह कार्य संभव नहीं था।”

सचिव तनु मेहता एवं कोषाध्यक्ष सुषमा मोहता ने भी सभी सदस्यों और विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इसे क्लब की एक सफल व प्रेरणादायी पहल बताया।

यह परियोजना रोटरी क्लब बिकानेर आध्या की जनहित में की जा रही पहलों की एक और मिसाल बनी है, जो समाज में सेवा और संवेदनशीलता के नए आयाम जोड़ती है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *