कपिल मुनि के पवित्र धाम कोलायत में मासूम से रेप व ह्त्या

कपिल मुनि के पवित्र धाम कोलायत में मासूम से रेप व ह्त्या
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर \ कोलायत , 6 मई। बीकानेर में 7 साल की बच्ची की नाबालिग लड़के ने रेप के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन कर लिया। लड़के के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिले हैं। वहीं दक्षिण की कई फिल्में भी मोबाइल में मिली है। आरोपी लड़का कई सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी पोर्न वीडियो देखता था, जिसमें अश्लील वीडियो लाइक किए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डीएसपी संग्राम सिंह ने बताया- कोलायत में सोमवार रात बच्ची घर के पीछे शौच करने गई थी। उसे छत पर खड़े लड़के ने देख लिया था। लड़का नीचे उतरकर पड़ोसी के घर पर पहुंच गया। वहां बच्ची को जबरन दबोचकर जबरदस्ती की।

pop ronak

बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो एक प्लास्टिक उसके मुंह में डाल दिया। बच्ची के मुंह और नाक दोनों प्लास्टिक से कसकर बांध दिए। इसके बाद रेप किया। लड़की के बेहोश होने पर उसे एक फंदे पर लटकाकर अपने घर चला गया। रात को उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को फंदे पर लटकते देखा। उसने सूचना घरवालों को दी। मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए।

फुट प्रिंट से पकड़ा गया
पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद एफएसएल की टीम को बुलाया। जहां बच्ची की लाश लटक रही थी। उसके पास ही पुलिस को कुछ फुट प्रिंट मिले। ये फुट प्रिंट आगे जाकर एक घर में पहुंचे। पुलिस ने इसी घर में पूछताछ शुरू की तो एक नाबालिग लड़का मिला। लड़के से सख्ती से पूछताछ करने पर सारा राज खुल गया।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *