राज्य भर में सबसे गर्म रहा बीकानेर, पारा 42.3 डिग्री तक पहुंचा, 45 पार जाने की संभावना

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 13 मई। राजस्थान में सोमवार को सबसे अधिक गर्मी बीकानेर जिले में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि इससे पहले यहां तापमान 44 डिग्री से ऊपर भी जा चुका है, लेकिन सोमवार को प्रदेश के अन्य सभी जिलों की तुलना में बीकानेर सबसे अधिक गर्म रहा। सुबह से ही आसमान साफ था और धूप तेज निकली हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, गर्मी और तेज होती गई। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ देखी गई और आमजन गर्मी से राहत पाने की कोशिश में लगे रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने हीटवेव (लू) के एक और दौर की चेतावनी दी है, जिसमें तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

न्यूनतम तापमान भी बढ़ा, हवाओं से लू जैसा असर
सोमवार को न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 28 डिग्री था। दोपहर में 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं ने लू जैसा अहसास करवा दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *