प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली संभाग स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली संभाग स्तरीय बैठक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 22 मई को बीकानेर दौरे से पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय तैयारी बैठक रिद्धि सिद्धि भवन में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बीकानेर संभाग के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला कार्यक्रम बीकानेर के देशनोक में आयोजित होना मां करणी का आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री के संबोधन की गूंज देश ही नहीं, पूरी दुनिया में सुनाई देगी।”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन बीकानेर से करेंगे। “हर स्टेशन से लोग इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ेंगे, यह बीकानेर के लिए गर्व का विषय है,” मुख्यमंत्री ने कहा। बीकानेर व आसपास की 20 विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीकानेर में बड़ी संख्या में सैनिक परिवार हैं और प्रधानमंत्री हमेशा सेना को सम्मान देते आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम अपनी भव्यता से पड़ोसी देशों को भी संदेश देगा।

pop ronak
BC opening

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” में भारत की तीनों सेनाओं ने सराहनीय कार्य किया और पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का करणी माता स्थान का चयन करना हमारे लिए गौरव की बात है। मेघवाल ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत 1309 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में 103 स्टेशनों का लोकार्पण होगा। इस परियोजना पर 24,470 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को पलाना स्थित फूड पार्क के सामने सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने किया। स्वागत भाषण शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने और धन्यवाद ज्ञापन देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने दिया। इस बैठक में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल, चूरू व गंगानगर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया व प्रियंका बलाना, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *