बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया , महासचिव विशाल स्वामी और कोषाध्यक्ष बने गिरिराज भादाणी

बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया , महासचिव विशाल स्वामी और कोषाध्यक्ष बने गिरिराज भादाणी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 मई । बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव न्यू अम्बेडकर भवन में रविवार को सम्पन्न हुए हैं। बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर कुशाल सिंह मेड़तिया ने सात वोटों से जीत दर्ज की है। कुल 196 पत्रकारों ने मतदान किया जिसमें कुशाल सिंह को 80, जयनारायण बिस्सा को 73, विक्रम जागरवाल को 37 तथा नीरज जोशी को ०5 वोट प्राप्त हुए। इसी तरह महासचिव पद के लिए विशाल स्वामी 9 वोटों से विजेता रहे। विशाल स्वामी को 77, धीरज जोशी को 68, अलंकार गोस्वामी 36, मोहम्मद अली को 13 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गिरिराज भादाणी ने 20 वोटों से जीत हासिल की। गिरिराज को 81, नारायण उपाध्याय को 61 तथा घनश्याम स्वामी को 52 वोट प्राप्त हुए। बीकानेर प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष भवानी जोशी ने बताया कि चुनाव अधिकारी अविनाश व्यास, सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रप्रकाश कुकरेती तथा सहायक चुनाव अधिकारी मदनगोपाल व्यास ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई तथा विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ग्रामीण मतदाताओं ने निभाई भागीदारी
इस बार बीकानेर प्रेस क्लब में ग्रामीण पत्रकारों को भी जोड़ा गया, इसी का परिणाम रहा कि चुनावी समीकरण काफी रोचक हो गए। ग्रामीण पत्रकारों ने मतदान में सक्रियता दिखाई। खास बात यह है कि पहली बार ग्रामीण क्षेत्र से प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा है और श्रीडूंगरगढ़ से महासचिव पद के प्रत्याशी विशाल स्वामी ने विजय हासिल भी की। चुनाव को लेकर नए -पुराने सभी पत्रकारों में भारी उत्साह देखने को मिला। थार एक्सप्रेस परिवार विजेताओं को बधाई देता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *