गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी, शव चांदमल बाग के पास मिला

गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 27 मई। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नंदन बिहारी के रूप में हुई है, जो मूलतः बिहार का निवासी था और बीकानेर में मजदूरी करता था। उसका क्षत-विक्षत शव चांदमल बाग के पास झाड़ियों में पाया गया, जिसे देखकर प्रथम दृष्टया तीन से चार दिन पुराना प्रतीत होता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्थानीय लोगों को मंगलवार सुबह बदबू आने पर घटना की जानकारी हुई। जब उन्होंने बाग के भीतर जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत गंगाशहर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम ने छानबीन के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

pop ronak

पुलिस के अनुसार, मृतक की हत्या 25 मई को की गई थी और बाद में उसका शव यहां लाकर फेंका गया। शव पर चोटों के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी झगड़े या मारपीट के दौरान की गई। गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि पुलिस को मृतक के कुछ साथियों पर संदेह है। मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां किसने और कब फेंका। नंदन के परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि हत्या के पीछे की वजहों को स्पष्ट किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *