दर्दनाक हादसा- खेत की डिग्गी में डूबने से तीन मासूमों की मौत

दर्दनाक हादसा- खेत की डिग्गी में डूबने से तीन मासूमों की मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • हिसार से नरमा कटाई करने आया था परिवार

बीकानेर , 22 सितम्बर। बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरण परिक्रमा रोड स्थित एक खेत में सोमवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से तीन बच्चों की अकाल मृत्यु हो गई। दो छोटे बच्चों को डूबता देख उन्हें बचाने उतरा तीसरा किशोर भी पानी के तेज बहाव और गहराई में समा गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

छोटे भाइयों को बचाने के प्रयास में डूबा 17 वर्षीय पंकज

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रत्यक्षदर्शियों एवं पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। खेत में बनी पानी की डिग्गी के समीप खेलते समय कृष (7 वर्ष) और कार्तिक (4 वर्ष) अचानक अनियंत्रित होकर डिग्गी के गहरे पानी में गिर गए। बच्चों को पानी में छटपटाते देख उन्हें बचाने के लिए 17 वर्षीय पंकज भी तुरंत डिग्गी में कूद पड़ा। हालांकि, डिग्गी की अधिक गहराई होने के कारण तीनों ही पानी से बाहर नहीं निकल सके और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों मासूमों की डूबने से मौत हो गई।

10 दिन पूर्व ही हिसार से आया था परिवार

मृतक बच्चों के परिजनों ने बताया कि वे मूलतः हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर तहसील के निवासी हैं। वे पिछले करीब 10 दिनों से देशनोक क्षेत्र स्थित एक खेत में नरमा (कपास) की कटाई के सिलसिले में मजदूरी करने आए हुए थे। शाम को जब बच्चे काफी देर तक दिखाई नहीं दिए, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। डिग्गी के पास पहुंचने पर जब तक उन्हें निकाला गया, तब तक देर हो चुकी थी।

अस्पताल में पसरा सन्नाटा, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तत्काल देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में बच्चों के शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

adv change on 24 oct 2026