बीकानेर परिवहन विभाग के पोर्टल में तकनीकी खामी से वाहन चालक परेशान

बीकानेर में बीएनएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश दो माह के लिए बढ़े, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए निर्देश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • PUC प्रमाणपत्र न बनने से RC रिन्यूअल और फिटनेस ठप; लेट फीस और अवैध वसूली की मार

बीकानेर, 22 सितम्बर । बीकानेर में परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आ रही गंभीर तकनीकी खामियों के कारण वाहन चालकों को भारी आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) की इस लचर व्यवस्था को लेकर आमजन और वाहन स्वामियों में गहरा रोष व्याप्त है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

“Contact to RTO” के फेर में अटके अति-आवश्यक कार्य
बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि जिले के प्रदूषण जांच केंद्रों (Testing Stations / Mobile Units) पर वाहनों का ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ (PUC) प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी नहीं हो पा रहा है। जैसे ही जांच केंद्र संचालक आवेदन करते हैं, पोर्टल की स्क्रीन पर “Contact to RTO” लिखा हुआ आ जाता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
  • इस तकनीकी खराबी के कारण वाहनों से जुड़े अति-आवश्यक काम पूरी तरह ठप हो गए हैं।
  • आरसी रिन्यूअल (RC Renewal): पीयूसी नहीं बनने से समय पर पंजीयन का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा।
  • वाहन ट्रांसफर व फिटनेस: वाहनों के हस्तांतरण (Vehicle Transfer), फिटनेस प्रमाणपत्र और व्यावसायिक वाहनों के परमिट अटक गए हैं।

मासिक पेनल्टी और लेट फीस की पड़ रही भारी मार
एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा के अनुसार, विभाग की तकनीकी नाकामी का सीधा आर्थिक नुकसान बीकानेर की जनता को उठाना पड़ रहा है। पोर्टल बंद रहने से समय पर काम न होने के कारण वाहन स्वामियों पर भारी जुर्माना थोपा जा रहा है:

चौपहिया वाहन: आरसी रिन्यूअल व फिटनेस में देरी होने पर ₹500 प्रति माह पेनल्टी ली जा रही है।

दुपहिया वाहन: लेट फीस के रूप में ₹300 प्रति माह का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

अधिकारियों की उदासीनता और ‘ऑफलाइन’ के नाम पर अवैध वसूली
वाहन स्वामियों ने बताया कि RTO एवं DTO अधिकारियों को इस समस्या से लिखित और मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अधिकारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।

इस बीच, ऑनलाइन सिस्टम ठप होने का फायदा उठाकर कुछ प्रदूषण जांच केंद्र चालक चालकों की मजबूरी का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। बिना किसी जांच के ‘ऑफलाइन पीयूसी प्रमाणपत्र’ जारी करने के नाम पर ₹500 से ₹1000 तक की अवैध वसूली की जा रही है। चूंकि यह ऑफलाइन प्रमाणपत्र परिवहन विभाग के केंद्रीय डेटाबेस पर अपडेट नहीं होता, इसलिए चेकिंग या रिन्यूअल के समय चालकों को पुनः परेशानी झेलनी पड़ती है।

नागरिक संघ ने की प्रमुख मांगें
बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन ने विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है:

पोर्टल सुधार: ऑनलाइन परिवहन पोर्टल पर आ रही “Contact to RTO” की तकनीकी खराबी को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जाए।

पेनल्टी में छूट: जब तक ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं होती, तब तक आरसी रिन्यूअल और फिटनेस पर लगने वाली मासिक लेट फीस व पेनल्टी से जनता को राहत दी जाए।

फर्जीवाड़े पर रोक: ‘ऑफलाइन पीयूसी’ के नाम पर अवैध वसूली करने वाले जांच केंद्रों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

adv change on 24 oct 2026