श्रृंगार परिवार टी 20 क्रिकेट छठे संस्करण का हुआ आगाज

श्रृंगार परिवार टी 20 क्रिकेट छठे संस्करण का हुआ आगाज
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चेन्नई , 29 मई। श्रृंगार परिवार द्वारा ‘यूनिकैम सिस्टमस वी आर क्राफ्ट’ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के साथ प्रायोजकों तथा टीम मालिकों के सम्मान हेतु एक रंगारंग भव्य कार्यक्रम बुधवार शाम को होटल बीकानेरवाला में आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंगलाचरण के पश्चात श्रृंगार परिवार अध्यक्ष हरीश भंडारी के स्वागत स्वर के साथ 6 टीमों के लिए कुल 96 खिलाड़ियों की नीलामी बोली लगाई गई। उच्च श्रेणी प्राप्त खिलाड़ियों की बोली को लेकर टीम मालिकों में भारी उत्साह व प्रतिस्पर्धा देखी गयी। नीलामी प्रक्रिया का बेहतरीन संचालन भावना जैन ने किया। कार्यक्रम में शृंगार परिवार के पुरुष सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

pop ronak

कार्यक्रम के अंतिम चरण में टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। खिलाड़ियों में पंजीकरण के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। भारी मांग के बावजूद टूर्नामेंट के लिए कुल 107 खिलाड़ियों के ही पंजीकरण स्वीकृत किये गए, जिनमें से 96 खिलाड़ियों को 6 टीमों में स्थान मिल सका।

टूर्नामेंट निर्देशक संजय भंसाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेढ़ महीने के अंतराल में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के मैच सर मुथा और एएम जैन कॉलेज, मीनाबाक्कम के मैदान पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के प्रायोजक तनसुखलाल मनोज नाहर एवं सहप्रायोजक विजयराज भरत कटारिया हैं। टूर्नामेंट संयोजक संजय भंसाली एवं कुशल बाँठिया हैं। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री कमल आच्छा ने दिया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *